सांसद हेमामालिनी के प्रयासो से 26 गलियों में 1.58 करोड़ रु की लागत से होंगे निर्माण कार्य

मथुरा। सांसद श्रीमती हेमा मालिनी के प्रयास से जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के वार्ड संख्या 16 बाकलपुर में 1865 मीटर की लम्बाई में रु. 1.58 करोड़ की लागत से विभिन्न 26 गलियों का शुभारम्भ/शिलान्यास सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा द्वारा किया गया। सम्बन्धित गलियों के निर्माण होने के पश्चात वार्ड के निवासी जो कि वर्षों से नरकीय जीवन यापन कर रहे थे को अत्यधिक सुविधा प्राप्त होगी।
इस शिलान्यास के अवसर पर गलियों के निवासियों ने सांसद हेमा मालिनी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष हाकिम सिंह, (टीटू राघव) ज्ञानेन्द्र राणा, भानू प्रताप सिंह, ठा. जितेन्द्र सिंह, सोनू ठाकुर आदि उपस्थित रहे।