मथुरा। बिहारीजी कॉरिडोर में सेवायतों के लिए दो आवास की व्यवस्था की जा रही है। यह आवास राजभोग और शयन भोग की सेवा के सेवायतों को आवंटित किए जाएंगे, जो श्रीबाँकेबिहारी मंदिर से महज चंद मीटर की दूरी पर होंगे।
श्रीबाँकेबिहारी के भक्तों के लिए बनाया जा रहे कॉरिडोर को बुजुर्ग, महिला और बच्चों का खास ख्याल रखते हुए डिजायन किया गया है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि करीब 5.5 एकड़ क्षेत्रफल में तैयार हो रहे कॉरिडोर में 3000 लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था प्रतीक्षालय में रहेगी। कॉरिडोर में एक साथ 10 हजार श्रद्धालु आ सकेंगे। इसके अलावा चिकित्सा, सुरक्षा, जूता चप्पल, दुकान भी रहेंगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि कॉरिडोर में ही मंदिर के अत्यंत निकट महज कुछ दूरी पर आवास की व्यवस्था भी की गई है। यह आवास राजभोग और शयन भोग सेवा के सेवायतो के लिए होंगे। निर्धारित सेवा के अनुसार इन्हें सेवायतों को आवंटित किया जाएगा। आवंटन का क्रम सेवा अनुसार बदलता रहेगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य श्रीबाँकेबिहारी की सेवा पूजा करने वाले सेवायतों को सेवा के दौरान आवश्यक सुविधा प्रदान करना है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.