मथुरा। महानगर के कच्ची सड़क क्षेत्र स्थित कृष्ण गंगा में सुनील चैन के बाड़े में टीले पर बने कई मकानो के अचानक ढह जाने से हाहाकार मच गया है। सूचना मिलते ही डीएम एसएसपी तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस की टीमों के माध्यम से राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराया और मलबे में दबे एक व्यक्ति को निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
संभावना है कि मलबे के अंदर कुछ लोग और भी दबे हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि करीब पांच मंजिल ऊंचे टीले पर कई मकान बने हुए थे। इस जमीन में पार्टनर सुनील चैन निर्माण कार्य करा रहे थे, अचानक रविवार दोपहर टीले के ऊपर बने कई मकान ढह गए। मकानो में कुछ लोग रह रहे थे जो उसमें दब गए। बताते हैं कि उक्त टीला बारिश के पानी आदि से जीर्ण शीर्ण हो चुका था जिसके लिए नगर मजिस्ट्रेट से अनुमति भी ली गई। थाना गोविन्द नगर प्रभारी ने अनुमति के लिए रिपोर्ट भी लगाई थी।
जमीन स्वामी ने टीला उतारने के लिए ऊपर बने मकानों को खाली कराकर 24 इंच की मजबूत दीवार बनाई थी। कुछ से में दीवार बनना बाकी था। इस बीच खाली हुए मकान में पुन: लोग आकर रहने लगे जो आज के हादसे में शिकार हुए हैं। मलबे को हटाने के लिए कई जेसीबी लगाई गई फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा लोगों को मलबे से निकलने का कार्य जारी है। मौके पर जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, नगर निगम आदि विभागों की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है। घटना स्थल पर डीएम एसएसपी के अलावा अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व) पंकज कुमार वर्मा, एवं अन्य पुलिस अधिकारी आदि उपस्थित हैं।
मौके पर जमा तमाशबीनों को हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्क्त करनी पड़ी है। समाचार लिखे जाने तक राहत बचाव जारी है ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.