भाजपा नेता श्रीकांत शर्मा का 55वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएँ

राधा वैली आवास पर हुआ गरिमामय आयोजन, संगठन और राष्ट्र सेवा के संकल्प को किया दोहराया

मथुरा । भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर (राजू) यादव के नेतृत्व में पूर्व ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश के प्रभारी एवं मथुरा-वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा का 55वाँ जन्मदिवस उनके मथुरा स्थित राधा वैली आवास पर गरिमामय एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा महानगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक श्रीकांत शर्मा को दुपट्टा ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जन्मदिन उनके लिए केवल व्यक्तिगत खुशी का अवसर नहीं, बल्कि समाज, संगठन और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन की शक्ति ही सबसे बड़ी ताकत है ।
विधायक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की विचारधारा और सेवा भाव को जन-जन तक पहुँचाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

महानगर अध्यक्ष हरिशंकर (राजू) यादव ने कहा कि श्रीकांत शर्मा एक दूरदर्शी, कर्मठ और जनप्रिय जनप्रतिनिधि हैं, जिनका संगठन के प्रति समर्पण और विकासोन्मुखी कार्यशैली कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में संगठन लगातार सशक्त हो रहा है।
इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी, ठाकुर सुरेंद्र सिंह, प्रधान ललित गौतम, जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, अंकुर गुर्जर, मनोज ठाकुर, सौनोठ, बृजेश अहेरिया, प्रणय पाराशर, राजेश गुप्ता (डब्बू), नितिन कौशिक, राजू चौधरी, लोकेश तायल, हाकिम सिंह, टीटू, धर्मेश नौहवार, पुष्पेंद्र सिकरवार, आशीष शर्मा, पंकज चतुर्वेदी, श्याम चतुर्वेदी, जितेंद्र भारद्वाज, के.के. शर्मा, कुलदीप शर्मा, राकेश तोमर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।