मथुरा । वृंदावन में प्रस्तावित बिहारीजी कोरिडोर के पक्ष में अब ब्रज के प्रमुख मंदिरों के महंत भी आने लगे हैं। श्री बांके बिहारीजी के भक्तों के साथ महंतो द्वारा कोरिडोर का समर्थन किया जाने लगा है। इसी कड़ी में अब शनिधाम कोकिलावन के महंत प्रेम दास महाराज का नाम भी जुड़ गया है।
एक तरह वृंदावन में श्रीबाँके बिहारी मंदिर के सेवायत प्रस्तावित कोरिडोर का विरोध कर रहे हैँ तो दूसरी और वृंदावन दर्शन को आने वाले बिहारी जी के भक्त कोरिडोर को आवश्यक बता रहे हैँ। साथ ही इस प्रस्ताव के लिए सरकार की सराहना भी कर रहे हैँ। अब भक्तों के साथ मंदिरों के महंत भी कोरिडोर बनाए जाने के पक्ष में खड़े होने लगे हैँ। ब्रज में शनिधाम कोकिलावन से प्रेमदास महाराज ने वृंदावन में बिहारी जी कोरिडोर बनाए जाने की पुरजोर मांग की है। महाराज जी ने कहा कि भक्तों की सुविधा के लिए कोरिडोर चाहिए। देखिए काशी और अयोध्या में कोरिडोर निर्माण होने के बाद व्यवस्थाए बहुत बेहतर हुई हैँ। भक्तों की संख्या बढ़ गई है। लोग दर्शन के बाद अयोध्या और बनारस की व्यवस्थाओं की तारीफ़ करते हुए आ रहे हैँ। वृंदावन में भी कोरिडोर के बनने के बाद भक्तों की परेशानियां खत्म हो जाएंगी। धक्का मुक्की से भक्तों को मुक्ति मिल जाएगी।
भक्त बड़े ही आसान भी बिहारीजी के दर्शन कर सकेंगे। यहाँ आने वालों की संख्या और बढ़ जाएगी। यहां दुकानदारों का रोजगार बढ़ जाएगा। उनकी आय बढ़ जाएगी। यहाँ कोरिडोर के बनने से बिहारी जी के भक्तजन, दुकानदार सहित अभी लोगों को लाभ होगा। सहूलियत बढ़ जाएंगी।