लखनऊ। वीवीएस राष्ट्रीय राजनीतिक संगठन की एक बैठक राज्य अतिथि ग्रह मीराबाई मार्ग लखनऊ में न्यायमूर्ति योगेश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन राष्ट्रीय संयोजक अनिल वार्ष्णेय गुरुग्राम ने किया। इस बैठक में वार्ष्णेय समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य वार्ष्णेय समाज को संगठित करने पर जोर दिया गया है। बैठक में वार्ष्णेय समाज के लोगो ने अपने अपने विचारों के माध्यम से समाज को एकत्रित करने पर विचार विमर्श किया। वही संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अनिल वार्ष्णेय ने वार्ष्णेय समाज को एक जुट करने पर जोर दिया और कहा कि कोई भी राष्ट्र समाज से बनता है, और समाज लोगों से जिस समाज के लोग एकजुट होंगे तो न समाज कमजोर होगा और न राष्ट्र। अतः राष्ट्र निर्माण में वार्ष्णेय समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
राजनीतिक संगठन का विस्तार करते हुए कमल कुमार को लखनऊ का प्रभारी नियुक्त किया गया साथ साथ पीयूष गुप्ता को हैदराबाद का प्रभारी योगेश गुप्ता को मुंबई से संगठन मंत्री राजेश वार्ष्णेय को मथुरा का संयोजक हाथरस जिले का संगठन मंत्री श्वेता वार्ष्णेय एवं नगेन्द्र गुप्ता को ग्वालियर का प्रभारी नियुक्त किया है।
बैठक में वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार नवरत्न कमल कुमार गोविंद लाल गुप्ता हर्ष गुप्ता नितिन वार्ष्णेय D.P. गुप्ता सुशील वार्ष्णेय साधना गुप्ता सी.के. वार्ष्णेय बांके विहारी वार्ष्णेय (गुड़गांव) शुभम गुप्ता आदि वार्ष्णेय समाज के लोग मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.