वृंदावन । धर्म नगरी वृंदावन में यमुना स्नान के दौरान लोगों के डूबने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को भी सामने आया है। जहां जुगल घाट के समीप दो युवक यमुना स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गया। डूबने वालों में 30 वर्षीय युवक झुंझार सिंह निवासी बाड़मेर राजस्थान एवं दूसरा 15 वर्षीय किशोर लक्ष्मण निवासी राजस्थान युवक बताये गए है। मिली जानकारी अनुसार राजस्थान से तीन लोग शनिवार को वृन्दावन मंदिर दर्शनार्थ आए हुए थे। दोपहर होने की वजह से सभी शाम का मंदिर खुलने का इंतजार कर रहे थे उसी दौरान तीनों जुगल घाट पहुंचे। इसके बाद तीनों यमुना स्नान की इच्छा होने पर यमुना के समीप पहुंच गए और यमुना में नहाने लगे। इसी दौरान झुंझार सिंह और लक्ष्मण अचानक गहरे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी लगते ही बांके बिहारी चौकी पुलिस एवं गोताखोर मौके पर पहुंच गए।गोताखोरों की मदद से यमुना में झुंझार सिंह को मृत अवस्था में यमुना से बाहर निकल लिया, वहीं लक्ष्मण की काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।