वृंदावन में बिहारी जी के वीवीआईपी दर्शन कराने के नाम पर रुपए लेने वाले दो बाउंसर गिरफ्तार

वृंदावन । सोशल मीडिया पर पैसे लेकर बाउंसरों की धमक दिखाकर वृंदावन में श्री बिहारी जी के दर्शन कराने का प्रचार करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

श्री बाँके बिहारी महाराज मंदिर वृन्दावन के प्रबंधक ने थाना वृन्दावन पर तहरीर दी कि ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मन्दिर में माधव वाउन्सर ग्रुप मथुरा के नाम से सोशल मीडिया फेसबुक, इन्स्टाग्राम आदि पर एडवरटाइजमेंट किया जा रहा कि दर्शनार्थीयों को भीड़ से बचाकर हमारे वाउन्सर ग्रुप द्वारा वीआईपी दर्शन करवाये जाते हैं। इससे आम भक्तों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इस शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाउन्सरो की तलाश शुरू कर दी।

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने रोहित पुत्र डाल चन्द्र नि. कोसी थाना कोसीकलां, लक्की उर्फ छोटू पुत्र जगदीश नि. सौंख रोड उस्फार थाना हाईवे को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रशान्त कपिल प्रभारी निरीक्षक थाना वृन्दावन, धर्मेन्द्र कुमार अपराध निरीक्षक अमित कुमार चौकी प्रभारी ओमेक्स थाना आदि शामिल रहे।