मथुरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील सदर परिसर में सांसद श्रीमती हेमा मालिनी जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने वृक्षारोपण किया। जिलाधिकारी ने अधिकाधिक वृक्षारोपण हेतु लोगों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पौधों की सेवा अपने बच्चों के समान करनी चाहिए। पौधारोपण के साथ साथ पौधे की सुरक्षा एवं देखभाल भी हमारी जिम्मेदारी होनी चाहिए।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति की थीम पर आज जनपद प्लास्टिक मुक्त-बृज की रज अभियान अन्तर्गत माह मई 2025 में एकत्रित की गयी प्लास्टिक की विकास खण्ड मुख्यालय से सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति यात्रा निकाली गयी। यात्रा तहसील मथुरा पर समाप्त हुई जहां सांसद श्रीमती हेमा मालिनी जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना की उपस्थिति में प्लास्टिक मुक्ति यात्रा को तहसील मथुरा से विकास खण्ड मथुरा के ग्राम पंचायत तोष स्थित कचरा से कंचन केन्द्र हेतु हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
जनपद में स्थापित नौहझील प्लास्टिक वेस्ट प्रबन्धन ईकाई के क्रियाशीलता एवं संचालन हेतु जिला पंचायतराज अधिकारी धनंजय जायसवाल के निर्देशों के क्रम में पीपीपी मोड पर ग्राम पंचायत नौहझील द्वारा राधे कृष्णा प्लास्टिक महोली इण्डस्ट्रेरियल ऐरिया से अनुबन्ध किया गया। अनुबन्ध की प्रति सांसद द्वारा फर्म के प्रबन्धक सुनील अग्रवाल को दिया गया।
प्लास्टिक मुक्त-बृज की रज अभियान अन्तर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति यात्रा में जनपद में अब तक एकत्रित कुल 20 टन प्लास्टिक को रवाना किया गया। जनपद मथुरा में सर्वाधिक प्लास्टिक एकत्रीकरण एवं स्वच्छता में उत्कृष्ट करने हेतु ग्राम पंचायत छटीकरा विकास खण्ड के प्रधान नरेन्द्र एवं गोपाल, सचिव ग्राम पंचायत तथा विकास खण्ड मांट की ग्राम पंचायत मांट राजा के प्रधान श्रीमती शीला देवी, सचिव धीरेन्द्र, कु. गुजंन, पंचायत सहायक को प्रशस्ति पत्र के माध्यम से सम्मानित किया गया। अभियान अन्तर्गत स्वच्छता में सर्वाधिक स्वच्छता शुल्क लगभग 08 लाख रूपये ओएसआर खाते में जमा करने पर श्रीमती मोना देवी प्रधान फौजेन्द्र, सचिव एवं कु. कृष्णा, पंचायत सहायक को सम्मानित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना द्वारा बताया गया कि अभी 123 ग्राम पंचायतों में अभियान चलाया जा रहा है तथा नियमित अनुश्रवण कर अभियान को गति दी जायेगी। जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जिन घरों से कूडा उठ रहा है एवं गाड़ी चली या नही इसका अनुश्रवण विकास खण्ड एवं जनपद वाररूम से किया जायेगा। साथ ही बताया गया कि आज 51 ग्राम पंचायतों में बैठक कर अभियान चलाने का कार्य प्रारम्भ किया गया है एवं चरणबद्ध तरीके से 495 ग्राम पंचायतों में यह अभियान क्रियान्वित किया जायेगा।
प्लास्टिक मुक्ति यात्रा में पवन कुमार मनोज कुमार उपाध्याय एवं मनोज कुमार उपाध्याय, जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के साथ-साथ सहायक विकास अधिकारी (पं.) विकास खण्ड मथुरा, मांट एवं छाता भी उपस्थित रहे। अभियान अन्तर्गत ग्राम पंचायत हाथिया विकास खण्ड नन्दगांव में लक्ष्मीकान्त गौड मुन्डोना ग्राम विकास फाउण्डेशन द्वारा भी ग्रामीणों एवं बच्चों के साथ विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक मुक्ति अभियान का संदेश दिया।