मथुरा। गंगा दशहरा पर यमुना नदी में स्नान करने आये श्रद्धालुओं एवं स्नानार्थियों की सुविधा हेतु नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा किए गए इन्तजामातो का महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर आयुक्त जग प्रवेश द्वारा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण की शुरुआत यमुना पार कच्चे घाटों से की गई जहां व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इसके पश्चात स्टीमर के माध्यम से दाऊजी घाट, ध्रुव घाट, स्वामी घाट, असकुंडा घाट, विश्राम घाट, राजा घाट, बंगाली घाट आदि प्रमुख घाटों का अवलोकन किया गया। राजा घाट व विश्राम घाट पर पहुंचकर महापौर श्री अग्रवाल एवं नगर आयुक्त ने व्यवस्थाओं को देखा ।
नगर निगम ने सफाई सुरक्षा व्यवस्था के साथ सभी घाटों पर बैरिकेडिंग कराने के श्रद्धालुओं को लाइफ जैकेट एवं अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए ।
प्रशिक्षित गोताखोर घाटों पर पूरे समय मौजूद रहे । गहरे जल में जाने से रोकने को लेकर चेतावनी संकेतक व बैनर लगाए गए तथा नियमित अनाउंसमेंट के माध्यम से सतर्क किया जा रहा था ।
इस दौरान समाजसेवी गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी क्षेत्रीय पार्षद संतोष पाठक वार्ड 14 के पार्षद यतेंद्र माहौर अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सहायक नगर आयुक्त श्रीमती कल्पना सिंह चौहान मुख्य अभियंता निर्माण अमरेंद्र गौतम सफाई निरीक्षक सौरभ अग्रवाल सफाई निरीक्षक राजकुमार लवानिया एवं आदि नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.