मथुरा। साइबर अपराधियों के इतने हौसले बुलंद है कि उन्होंने मथुरा के डीएम के नाम से फेक आई डी बनाकर रूपये एठने के लिए बड़ी संख्या में लोगों को मैसेज कर दिए , किसी ने इसकी जानकारी जब जिलाधिकारी को दी तो उन्होंने तत्काल मुकदमा दर्ज करा दिया। मथुरा पुलिस की साइबर टीम आरोपी की तलाश में जुट गयी है।
जिलाधिकारी सीपी सिंह आईएएस के नाम पर किसी ने व्हाट्सएप के माध्यम से उनके परिचितों से लेनदेन की कोशिश की। जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी ने इसकी सूचना साइवर सेल को दी। आनन फानन में तत्काल ही फेक व्हाट्सएप आईडी बनाने वाले अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सोमवार को जिलाधिकारी का फोटो लगाते हुए मोबाइल नंबर 8562098330804 पर नाम चंद्र प्रकाश सिंह लिखकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों से सम्पर्क साधना शुरु कर दिया। जिलाधिकारी की इस फेक व्हाट्सएप आईडी से संबंधित व्यक्ति मीटिंग में अपनी (जिलाधिकारी) व्यस्तता दर्शाते हुए किसी आवश्यक कार्य के लिए देनदेन की बात की है । विभिन्न लोगों के साथ इस फेक व्हाट्सएप आईडी से लेनदेन के संदेश की सूचना जल्द ही जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के पास पहुंच गई। तत्काल ही जिलाधिकारी ने इस घटनाक्रम की जानकारी साइवर सेल को दी। साथ ही इसकी रिपोर्ट थाना सदर बाजार में दर्ज कराई गई है।