मथुरा। सदर तहसील में तैनात एंटी करप्शन टीम की टीम ने एक राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। टीम उनको अपने साथ राया थाना ले गयी है जहां बड़ी संख्या में तहसील कर्मी मौजूद है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक नरेंद्र सिंह तरकर जमीन की पैमाइश करने के नाम पर रिश्वत मांग रहे थे । शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच की जिसके बाद मामला पुष्ट होने पर आगरा से एक टीम मथुरा पहुंची जिसने राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कार्यवाही की।
टीम सदर तहसील पहुंची और जाल बिछाया। टीम के सदस्य अलग अलग जगह खड़े हो गए। इसके बाद शिकायत कर्ता ने राजस्व निरीक्षक नरेंद्र सिंह से मुलाकात की। जिसके बाद राजस्व निरीक्षक और शिकायत कर्ता तहसील की छत पर पहुंचे। जहां शिकायत कर्ता ने जैसे ही राजस्व निरीक्षक को दस हजार रुपए पकड़ाए उसी दौरान एंटी करप्शन की टीम मौके पर पहुंच गई और राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया। राजस्व निरीक्षक तरकर के पकड़ते ही सदर तहसील में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम की टीम तत्काल राजस्व निरीक्षक को अपने साथ राया पुलिस थाना ले गयी जहा समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही चल रही थी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.