ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन प्लांट का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण , दिए 50 लाख रु अर्थदंड- ब्लैक लिस्टिंग के आदेश

मथुरा। नगला कोल्हू स्थित वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण में नगर आयुक्त ने समय से कार्य पूर्ण न करने पर लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग की कार्यदायी संस्था पर रू. 50 लाख का अर्थदंड एवं ब्लैक लिस्टिंग की होगी कार्यवाही करने के आदेश दिए है।
बुधवार को नगर आयुक्त अनुनय झा ने नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के नगला कोल्हू स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन प्लांट का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान नगर निगम के प्लांट पर व्यवस्थायें संतोषजनक मिलीं। निरीक्षण के दौरान लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट 01 पाली में ही चलता पाया गया।
नगर आयुक्त श्री झा द्वारा कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि 14 अप्रैल से लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग का कार्य दो पालियों में कराया जाये। साथ ही लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट चलाये जाने हेतु मशीनरी एवं श्रमिकों की संख्या में वृद्धि की जाये। लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग के दौरान जनित आर.डी.एफ. के निस्तारण की व्यवस्था भी संस्था द्वारा करायी जाये। कार्यदायी संस्था द्वारा दो पालियों में प्लांट संचालन कार्य नहीं किया जाने पर उक्त संस्था पर 50 लाख रु का आर्थिक दंड आरोपित करते हुए ब्लैक लिस्ट किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सम्पूर्ण लीगेसी वेस्ट की प्रोसेसिंग का कार्य आगामी 30 जून तक पूरा कराये जाने के निर्देश दिए ।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी एस एस यादव सैनिटेशन एक्सपर्ट ऋषभकांत दुबे प्लांट मैनेजर सहायक प्लांट मैनेजर, ब्लैक बैरी संस्था के वीरेन्द्र प्रताप सिंह व समेत प्लांट सम्बन्धित कर्मचारी उपस्थित रहे।