चंदौसी। अखिल भारतवर्षीय श्री वैश्य बारहसैनी महासभा (पंजी.) की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को चंदौसी स्थित श्री बारहसैनी सेवा सदन में सम्पन्न हुआ। समारोह में मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी.के. गुप्ता के द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई जिसमें इंजी. सुशील वार्ष्णेय दिल्ली (प्रधान) सीए अतुल वार्ष्णेय अलीगढ़ (वरिष्ठ उप प्रधान) योगेश गुप्ता एल आई सी अलीगढ़ (महामंत्री) डॉ चन्द्रशेखर ऋषि अलीगढ़ (कोषाध्यक्ष) सुभाष चन्द्र भोलेनाथ चंदौसी (संयुक्त महामंत्री) एड देवेन्द्र वार्ष्णेय सरायतरीन (संयुक्त मंत्री) एड विनय वार्ष्णेय बबराला (संगठन मंत्री) एवं आलोक वार्ष्णेय एटा (प्रचार मंत्री) ने शपथ ली। इस कार्य में संजीव अटल सी ए आलोक कुमार एवं त्रिलोकी नाथ वार्ष्णेय उनके सहयोगी रहे।
कार्यक्रम में महासभा के महामंत्री योगेश गुप्ता ने महासभा के प्रधान इंजी. सुशील वार्ष्णेय के अनुमोदन के पश्चात महासभा के संरक्षक एल. डी. वार्ष्णेय इंजी. दिनेश चन्द्र वार्ष्णेय सतेन्द्र सर्राफ एवं श्रीमती सावित्री वार्ष्णेय के नाम की घोषणा की। महासभा के उपप्रधान राकेश वार्ष्णेय (चिकोरी वाले) एटा डॉ आर के वार्ष्णेय मुरादाबाद देवेन्द्र कुमार (फरीदाबाद) एवं एड. संजीव वार्ष्णेय (अलीगढ़) की घोषणा की गई।
महासभा के उपमंत्री के रूप में सुमित वार्ष्णेय बहजोई विष्णु कुमार बंटी (अलीगढ़) जितेन्द्र कुमार वार्ष्णेय (सुरीर) एवं वीरेन्द्र वार्ष्णेय (बॉबी) इस्लामनगर की घोषणा की गई। महासभा के केंद्रीय कार्यकारिणी के सभासदों के नाम में कौशल गुप्ता दिल्ली अमित वार्ष्णेय बिल्सी प्रमोद गुरु चंदौसी राजा बाबू बिसौली अरविन्द वार्ष्णेय वजीरगंज निर्दोष वार्ष्णेय सरायतरीन राहुल वार्ष्णेय अलीगढ़ देव कुमार आर्य अलीगढ़ अमित वार्ष्णेय छोटू अलीगढ़ के नाम की घोषणा की गई। महिला महासभा के पदाधिकारियों के रूप में श्रीमती सुनीता वार्ष्णेय वसुंधरा गाजियाबाद (प्रधान) श्रीमती दुर्गेश वार्ष्णेय अलीगढ़ (महामंत्री) श्रीमती प्रज्ञा वार्ष्णेय सासनी हाथरस (कोषाध्यक्ष) एवं श्रीमती आशा वार्ष्णेय, अलीगढ़ को संरक्षिका महिला इकाई तथा महासभा की युवा इकाई के पदाधिकारियों के रूप में विकास वार्ष्णेय बहजोई (प्रधान) डॉ. सौरभ वार्ष्णेय, चंदौसी (महामंत्री) अजय लिथो अलीगढ़ (कोषाध्यक्ष) एवं प्रभात वार्ष्णेय रजनीश के नामों की घोषणा की गई।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश वार्ष्णेय (चिकोरी वाले) एटा विशिष्ट अतिथि के रूप में सुबोध वार्ष्णेय चंदौसी वीरेन्द्र वार्ष्णेय (बॉबी) इस्लामनगर बी के गुप्ता अलीगढ़ श्रीमती लता वार्ष्णेय (चेयरमैन चंदौसी) राजेश शंकर राजू (चेयरमैन बहजोई) की सहभागिता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक वार्ष्णेय फैंसी (अध्यक्ष: बारहसैनी सेवा सदन चंदौसी) द्वारा की गई। संचालन डॉ सौरभ वार्ष्णेय कोषाध्यक्ष बारहसैनी सेवा सदन चंदौसी द्वारा किया गया। अमित के एस (महासचिव: बारहसैनी सेवा सदन चंदौसी) ने सभी का आभार व्यक्त किया।