ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर राया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

मथुरा। क़स्बा राया में शुक्रवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डे ने किया। यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेना द्वारा पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने के उपलक्ष्य में निकाली गयी थी।
तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यातिथि प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सेना ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले में हमारी बहनों का सिंदूर मिटाने वाले आतंकियों को उसी भाषा में जवाब मिला है। वलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने राफेल, मिसाइलों और भारतीय सेना की ताकत की सराहना करते हुए कहा कि यह नया भारत है जो दुश्मनों को कहीं भी ढूंढ निकालता है। उन्होंने कहा कि भारत अब आतंकियों के खिलाफ हर हमले का पलटवार ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर करेगा। तिरंगा यात्रा नेहरू पार्क से राया के प्रमुख बाजारों में होती हुई नीम गाव तक निकली गई। जगह जगह यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई और भारत माता एवं अमीर शहीदों के नारे लगाए गए।
जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सेना ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले में हमारी बहनों का सिंदूर मिटाने वाले आतंकियों को उसी भाषा में जवाब मिला है। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि आगामी तिरंगा यात्रा का आयोजन तीनों विधानसभाओं के प्रत्येक ब्लॉकों में किया जाएगा।
तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा के जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी कार्यक्रम संयोजक अनिल चौधरी अनुराग ठाकुर अजय परखम आकाश चौधरी भानु प्रताप सिंह नरेन्द्र गौतम तरुण सैनी प्रियंका उपाध्याय सोनई मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी हरि प्रधान रणवीर चौधरी राहुल शर्मा राजेंद्र मास्टर सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।