वाह मथुरा पुलिस : 5 दर्जन खोये हुए मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को सौंपे

मथुरा। आधुनिक तकनीक का सहारा लेकर सर्विलांस के जरिए पुलिस लगातार गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर रही है। बरामदगी के साथ ही पुलिस बरामद मोबाइल फोन को उनके असली मालिक तक पहुंचा रही है। इस तरह की कार्यवाही से जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ गया है और वह पुलिस प्रशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रही है।
इसी कडी में आज जनपद के पुलिस अधीक्षक अपराध ने सर्विलांस पुलिस टीम द्वारा बरामद 61 मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित लागत 15 लाख रूपये है को उनके असली मालिक तक पहुंचाया जहां नजदीकी क्षेत्र वाले मोबाइल फोन धारकों को अपने कार्यालय बुलाकर फोन सौंपे वहीं जिले से बाहर रहने वाले धारकों को कोरियर द्वारा पार्सल कर भेजे गए। बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व वृंदवान पुलिस व सर्विलांस पुलिस ने एक सैंकडा से अधिक खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके मालिक तक भेजा था।