Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Wednesday, June 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Epaper

Rajpath Mathura Rajpath Mathura - भारत सरकार एवम् उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त दैनिक समाचार पत्र मथुरा

  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
Rajpath Mathura
  • Home
  • राज्य
  • सोशल मीडिया पर लोन की अपील के बाद पाकिस्तान ने कहा – अकाउंट हैक हुआ था

सोशल मीडिया पर लोन की अपील के बाद पाकिस्तान ने कहा – अकाउंट हैक हुआ था

राज्य
By Rajpath Mathura On May 9, 2025 6

नई दिल्ली । पाकिस्तान से होने वाले मिसाइल हमलों का भारतीय सेना पूरे शौर्य के साथ सफलतापूर्वक जवाब दे रही है। वहीं, पड़ोसी देश ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बड़े नुकसान के चलते और लोन देने की गुहार लगाई है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की पोस्ट में पाकिस्तान सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग ने लिखा, दुश्मन के द्वारा किए गए भारी नुकसान के कारण पाकिस्तान की सरकार अंतरराष्ट्रीय समुदाय से और लोन की अपील करती है। पोस्ट में आगे लिखा गया, “जंग बढ़ने और शेयर बाजार के क्रैश होने के कारण हम अंतरराष्ट्रीय साझेदारों से तनाव कम करने में मदद करने का आग्रह करते हैं।

पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के मंत्रालय ने कहा कि उसने एक्स पर कोई पोस्ट नहीं की है और दावा किया कि उनका एक्स अकाउंट हैक कर लिया गया है। यह पोस्ट शुक्रवार को वाशिंगटन में पाकिस्तान के लिए बेलआउट पैकेज पर निर्णय लेने के लिए होने वाली अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की महत्वपूर्ण बैठक से पहले आई है।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि आईएमएफ में भारत के कार्यकारी निदेशक वैश्विक निकाय के बोर्ड की बैठक के दौरान देश का पक्ष रखेंगे। उन्होंने मीडिया ब्रीफिंग में कहा मुझे विश्वास है कि हमारे कार्यकारी निदेशक भारत का पक्ष रखने में सफल होंगे।

उन्होंने कहा, “बोर्ड का निर्णय एक अलग मामला है… लेकिन मुझे लगता है कि पाकिस्तान के संबंध में मामला उन लोगों के लिए स्पष्ट होना चाहिए जो इस देश को बचाने के लिए उदारतापूर्वक अपनी जेबें खोलते हैं। मिसरी ने आगे कहा कि आईएमएफ द्वारा पाकिस्तान के लिए स्वीकृत 24 बेलआउट पैकेजों में से कई सफल निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं।

भारतीय सेना के अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने 8 और 9 मई की मध्यरात्रि को पूरी पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए। साथ ही भारतीय सेना ने बताया कि जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य स्थानों पर सैन्य ठिकानों पर हमले की पाकिस्तानी सेना की कोशिश को नाकाम कर दिया है।

#After the appeal for loan on social mediaPakistan said – the account was hacked
Rajpath Mathura 13686 posts 0 comments

Prev Post

वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने की यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात , राज्य सरकार की योजनाओं की सराहना

Next Post

परखम में जॉइंट मजिस्ट्रेट ने कराई जल भराव की निकासी, ग्रामीणों ने लगाये जयकारे

You might also like More from author
राज्य

मोदी ने रचा इतिहास: नेहरू को पीछे छोड़ बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने…

राज्य

बड़ा झटका: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब साल में मिलेंगे सिर्फ 4 सब्सिडी वाले…

राज्य

कांग्रेस देश भर में संगठनात्मक ढांचे में व्यापक बदलाव करने की तैयारी में

राज्य

सीजेपी को शशि थरूर की नसीहत, बोले- इंस्टाग्राम मंच है , बैलट बॉक्स नहीं

Prev Next
About Us

5373468
Views Today : 4292
Browse by Category
  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

© 2026 - Rajpath Mathura. All Rights Reserved.
Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.