मथुरा। शासन द्वारा निकायों में प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधित पॉलीथिन के प्रयोग की रोकथाम के दृष्टिगत को लेकर निरंतर कार्यवाही किए जाने एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग की रोकथाम हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया है।
नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा भी नगर निगम मथुरा वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में सहायक नगर आयुक्त श्रीमती कल्पना सिंह चौहान, ज़ोनल प्रभारी औरंगाबाद के निर्देशन में नगर निगम की टीम द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध कार्यवाही की गई नगर निगम की टीम द्वारा पुलिस लाइन जेल रोड पर प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं गंदगी के विरुद्ध अभियान चलाया गया।
उक्त कार्यवाही में रुपए 2700 का जुर्माना वसूला गया। कार्यवाही के दौरान क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक ईटीएफ की टीम सहित पुलिस लाइन चौकी से क्षेत्रीय पुलिस निरीक्षक एवं अन्य पुलिस कर्मियों के साथ नगर निगम के कर्मी भी उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.