यमुना जन्म महोत्सव के व्यवस्थाओं के संबंध में डीएम को दिया ज्ञापन
मथुरा। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के पदाधिकारियों द्वारा 3 अप्रैल को होने वाले यमुना जन्म महोत्सव की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारियों सी पी सिंह को ज्ञापन दिया गया। परिषद के उपाध्यक्ष शिव कुमार चतुर्वेदी महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट ने ज्ञापन में मांग कि यमुना के सभी घाटों पर सफाई, प्रकाश की व्यवस्था के अलावा शोभा यात्रा वाले मार्ग पर सजावट सफाई सफेदी कराई जाए।
इसके साथ-साथ माथुर चतुर्वेद परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी ने बताया कि इस शोभा यात्रा से पूर्व 29 मार्च को दोपहर 3 बजे एक बैठक यमुना प्रदूषण मुक्ति हेतु अपने विचार रखने हेतु चतुर्वेदी समाजवाडी रखी गई है। समाजसेवी संस्थाएं 3 अप्रैल को निकालने वाली शोभायात्रा को जन जागरण शोभा यात्रा के रूप में निकाली जाएगी। ज्ञापन देने वालों में संजय चतुर्वेदी एल्पाइन संजीव चतुर्वेदी एड. संजय मंत्री राजवीर सिंह नवोदित गोस्वामी आदि अनेकों यमुना भक्त मौजूद थे।