सांसो की माला पे सिमरूं मैं…सूफी कव्वाली पर झूमें मथुरावासी

मथुरा। कान्हा की नगरी में​ शनिवार को लायंस क्लब ऑफ मथुरा स्टार्स द्वारा सूफी कव्वाली का आयोजन छटीकरा के पास श्री विवेक हेरीटेज में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अति​थि बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गणेश जी के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके बाद मंच पर अपनी कव्वाली पेश करने पहुंचे मशहूर सूफी कव्वाली सागर भाटिया ने सबसे पहले उन्होंने सांसों की माला पे सिमरूं मैं, पी का नाम, अपने मन की मैं जानूँ, और पी के मन की राम सुनाकर लोगों को कुर्सी छोडने को मजबूर कर दिया। इसके बाद जे तू आखियां दे सामने नई रहना, ते बिबा सदा दिल मोड़ दे, अहाय बिबा सदा दिल सदा दिल मोर दे, जे तू आखियां दे सामने नई रहना सुनाकर लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया।

सागर भाटिया के लाइव शो में जब वे अपनी कव्वाली एक से बढ़कर एक प्रस्तुत कर रहे थे, तो श्रोताओं का उत्साह और जुड़ाव दर्शनीय होता जा रहा था वे कव्वाली के सुरों और शब्दों में पूरी तरह से खो जा रहे थे और झूमने लग रहे थे। श्रोतागण अपनी आंखें बंद करके या हाथों में ताल देते हुए कव्वाली के साथ पूरी तरह से झूमने को मजबूर होते जा रहे थे। क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल सदस्यों के साथ हर कव्वाली की पेशकश पर झूम रहे थे।
मशहूर सूफी कव्वाली के सागर मंच से बाेले मथुरा वालो आपके उत्साह ने मेरा दिल ले लिया। उन्होंने कहा इतनी भीड़ होगी उन्होंने सोचा भी नहीं था। तभी सागर मंच से उतरे और एक बच्चे के पास पहुंचे जहां उन्होंने उसके पंसद का गाना सुनाया। कार्यक्रम देर रात 2 बजे तक चलता रहा।
इस अवसर पर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय भाजपा नेता नवीन कुमार जिंदल गन्ना मंत्री प्रतिनि​धि नरदेव चौधरी कानपुर सांसद प्रतिनधि सचिन अवस्थी फतेहपुर सीकरी सांसद प्रतिनधि परमवीर चाहर क्लब के सचिव देवाशीष चौधरी पियूष अग्रवाल सचिन चौधरी प्रमोद गर्ग कसेरे राकेश चौधरी राजीव अग्रवाल सुनन्द मित्तल राम अग्रवाल रितेश अग्रवाल हेमंत अग्रवाल मोहित चौधरी मनोज अग्रवाल केडी पवन चतुर्वेदी गोवर्धन अग्रवाल अनिरुद्ध शर्मा शिवम् पंडित मृदुल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।