मथुरा। प्रत्येक मंगलवार को “संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान 28 शिकायत आई जिसमें से 19 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया बाकि लंबित 9 शिकायतों के निस्तारण के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने वृंदावन नगर निगम के सभागार में तो वही मथुरा नगर निगम कार्यालय में अपर नगर आयुक्त रामजीलाल द्वारा सुनवाई की गई। इसके उपरांत नगर आयुक्त श्री चौधरी ने वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया।
जनसुनवाई के दौरान नगर निगम मथुरा-वृन्दावन में कुल 28 शिकायत प्राप्त हुयी जिसमे 19 शिकायतों का निस्तारण टीम को भेजकर तत्काल करा दिया गया शेष लंबित 09 शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
वृंदावन परिक्रमा मार्ग की सफाई व्यवस्था के स्थलीय निरीक्षण में नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा परिक्रमा मार्ग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली गई एवं परिक्रमा मार्ग से दूर अस्थाई डलाव घर बनाने व उच्च कोटि की सफाई व्यवस्था बनाए रखने हेतु उपस्थित अधिकारियों एवं परिक्रमा मार्ग में सफाई हेतु कार्यरत संस्था किंग सिक्योरिटी सर्विस प्रा लि के मैनेजर को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त सी पी पाठक सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक जोनल सेनेटरी ऑफिसर महेश चंद्र सफाई निरीक्षक सुभाष चंद्र उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.