कुं. नरेंद्र सिंह बने पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग के सदस्य, मथुरा में खुशी की लहर

मथुरा। केंद्र सरकार ने मथुरा के वरिष्ठ समाजसेवी कुंवर नरेंद्र सिंह को पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर जिले में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर सीसी क्लब की ओर से कुंवर नरेंद्र सिंह के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सीसी क्लब के मनोज शर्मा बॉबी डेरी ने किया।
कुंवर नरेंद्र सिंह लंबे समय से सामाजिक सरोकारों, पर्यावरण संरक्षण तथा जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति से जिले सहित प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में प्रभावी कार्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि उनका अनुभव और समर्पण आयोग के कार्यों को नई दिशा देगा तथा पर्यावरण संरक्षण के अभियानों को मजबूती मिलेगी।
अपने संबोधन में कुंवर नरेंद्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन महेंद्र चौधरी ने किया। इस अवसर पर डॉ अशोक अग्रवाल, राम सरीन एडवोकेट, रवि सरीन, बीके उपाध्याय, गिरधारी लाल, सतीश चौधरी, श्रीपाल शर्मा, क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल राजू, राजीव अग्रवाल, राजकुमार बंसल, कन्हैया अग्रवाल, सागर शर्मा, आशुतोष वैद्य, आशीष अग्रवाल, गोविंद शर्मा, विमल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल बर्तन, केपी शर्मा, अशोक चतुर्वेदी, रितेश अग्रवाल, प्रभात चतुर्वेदी एडवोकेट, सुभाष अग्रवाल, अनिल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।