मथुरा। जनपद की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दृष्टि से राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने थानों की श्रंखला में आज एक और पुलिस थाने का नाम जुड़ गया। सोमवार को नए जैंत पुलिस थाने का उद्घाटन आज आगरा परिक्षेत्र के पुलिस महा निरीक्षक नचिकेता झा द्वारा किया गया। अब तक यह थाना रिपोर्टिंग पुलिस चौकी जैंत के नाम से जाना जाता था। इस नए थाने को मिलाकर जनपद में 23 थाने हो गए हैं जिनमें महिला और बिजली थाना भी शामिल है।

वृंदावन कोतवाली से काटकर इसमें करीब 36 गांव और 2 पुलिस चौकी नियति और आझई को शामिल किया गया है। नए थाने के प्रभारी सुनील कुमार योगी बनाए गए हैं। थाने के उद्घाटन के दौरान एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एमपी सिंह सहित जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.