– समन्वय संघर्ष समिति का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न।
मथुरा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के मीटिंग हॉल में समन्वय संघर्ष समिति के सभी घटक दलों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग कर पुरानी समन्वय संघर्ष समिति को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया की गई जिसमें निर्विरोध सर्वसम्मति से सभी घटक दलों के सदस्यों ने अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पी. डी. गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कुसुमलता चौधरी, महामंत्री पद पर राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, सतीष चन्द्र राजपूत को समन्वय संघर्ष समिति का संरक्षक और कोषाध्यक्ष पद पर ललित मोहन पाठक, संयुक्त मंत्री पद पर ओमप्रकाश पाल, किशोर बाबू गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पवन गौतम, संगठन मंत्री देवेंद्र कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सतीश गौतम, ललित मोहन पाठक, ओमप्रकाश पल, किशोर बाबू गुप्ता, पवन गौतम, देवेंद्र कुमार शर्मा, पीके गौतम, ओमप्रकाश पाल, राकेश दीक्षित, अन्नपूर्णा देवी, मीना शर्मा, आरसी शर्मा, राजेश तिवारी, देवपाल सिंह सहित समन्वय संघर्ष समिति के घटकों के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।















Views Today : 4458