फरह(मथुरा)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने निर्धारित समय पर फरह कस्बा स्थित नगला चन्द्रभान पहुंच गये है। वहां उन्होेंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित किया।
मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते ग्रामोद्योग द्वारा निर्मित उत्पादों को देखा। प्रदर्शनी में कढाई सिलाई करती महिलाओं से बातचीत की। उसके उपरांत उन्होंने औषधि केन्द्र का अवलोकन किया।
विराट किसान संगोष्ठी में उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने अपना सम्बोधन दिया। इस दौरान मंच पर सांसद हेमा मालिनी, कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण, समिति के अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा एड. विधायक पूरन प्रकाश आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद ग्रामोद्योग केंद्र का भ्रमण, जन्मोत्सव मेले एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
सीएम के दीनदयाल धाम में आयोजित कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए छह प्रवेश-निकास द्वार बनाए गए हैं, जिससे वहां जुटने वाली भीड़ को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सभी द्वार पर चेकिंग की व्यवस्था कड़ी की गई है। संदिग्धों पर सादा वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी निगाह रख रहे हैं।
सीएम की जनसभा में काले कपड़े ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जो लोग काले कपड़े पहन कर पहुंचे उनका जनसभा स्थल में प्रवेश नहीं दिया गया। डीएम स्तर से मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। एसएसपी शैलेश पांडेय ने एक दर्जन से अधिक इंस्पेक्टर-सीओ, 200 से अधिक दरोगा, हेड कांस्टेबल, सिपाहियों की ड्यूटी लगाई है।