मथुरा। सोमवार को राष्ट्रीय छात्र लोक दल कार्यकर्ताओं ने रालोद मुखिया चौ. जयंत सिंह का 42 वां जन्मदिन मथुरा महानगर के हृदय स्थल होली के चौराहे पर गगनभेदी नारेबाजी के दौरान केक काटकर धूमधाम से मनाया। इस मौके पर छात्र लोकदल के ब्रज प्रांत अध्यक्ष विश्वेंद्र चौधरी ने कहा राष्ट्रीय छात्र लोकदल कार्यकर्ता अपने मुखिया के जन्मदिन पर दीर्घायु की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी को मथुरा से बहुत लगाव है उन्होंने
सांसद कार्यकाल के दौरान काफी विकास कार्य कराये थे।
इस अवसर पर डा अशोक अग्रबाल ने कहा कि जयंन्त चौधरी के नेतृत्व मे राष्ट्रीय लोक दल पार्टी प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे की ईश्वर से हम कामना करते हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से सुशील चौधरी सौरव आजाद नबाब सिंह पुनिया बबलू चौधरी धीरज चौधरी पवन चतुर्वेदी सोनू चौधरी वीरेंद्र चौधरी संजू चौधरी महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष विवेक चौधरी विश्वेंद्र फौजदार धीरू चौधरी धीरज पंडित आकाश चौधरी रोहित सहित सैकड़ों महिला व युवा उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.