• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home राज्य

गोकुल से वृंदावन तक जल्द शुरू होगा यमुना जल मार्ग, पर्यटन बढ़ेगा

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in राज्य
0
गोकुल से वृंदावन तक जल्द शुरू होगा यमुना जल मार्ग, पर्यटन बढ़ेगा
0
SHARES
4.8k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

– भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद व जिला प्रशासन सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ ली बैठक

मथुरा। ब्रज दर्शन को आने वाले श्रद्धालु अब निकट भविष्य में गोकुल से वृंदावन तक का सफर जल मार्ग से भी पूरा कर सकेंगे। मथुरा में यमुना जल मार्ग की इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए बुधवार को भारतीय अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय कुमार उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी शेलेंश कुमार पांडेय और मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसबी सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों की समन्वयक बैठक हुई।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में भारतीय अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण के चीफ इंजीनियर एके मिश्रा ने गोकुल से वृंदावन तक विकसित होने वाले जल मार्ग का प्रजेंटेशन किया। उन्होंने बताया कि करीब 24 किलोमीटर के इस जल मार्ग को दो चरणों में विकसित किया जाएगा। मथुरा से वृंदावन तक विकास की प्रक्रिया पहले चरण में पूरी होगी जबकि द्वितीय चरण में मथुरा से गोकुल तक जल मार्ग का विकास होगा है। इस परियोजना पर करीब 42 करोड़ की लागत आएगी। इसमें 11 स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें चार स्टेशन प्रमुख होंगे। जहां पर्यटकों की संख्या का आंकड़ा भी प्रस्तुत किया गया। उन्होंने यमुना में कुछ स्थानों पर गर्मियों के दौरान जल स्तर कम होने की जानकारी दी। साथ ही दो पेंटून पुल की मौजूदगी पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने नई तकनीकी पर आधारित पेंटून पुल बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि पुल के डिजायन में खुलने और बंद होने का स्वचालित प्रावधान हो जिससे निर्वाध रूप से जल मार्ग का संचालन हो सके। इसके संदर्भ में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एके सिंह से तकनीकी राय मांगी गई।

इस प्रजेंटेशन पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि जल मार्ग को लेकर कोई समस्या नज़र आ रही हो तो अभी स्पष्ट करें, योजना के क्रियान्वयन दौरान किसी प्रकार की रुकावट नहीं आनी चाहिए। परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने जल मार्ग परियोजना में अक्रूर घाट पर स्टेशन बनाने का प्रस्ताव दिया जिसे योजना में शामिल किया गया।
बैठक में नगर आयुक्त शशांक चौधरी डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र पर्यावरण विशेषज्ञ मुकेश शर्मा अधीक्षण अभियंता विद्युत सुरेश चंद्र रावत अधिशासी अभियंता सिंचाई नवीन कुमार, अधिशाषी अभियंता विप्रा प्रशांत गौतम पर्यटन अधिकारी एहतराम अली आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बनी थी योजना
भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली में जल मार्ग विकसित करने की योजना दिल्ली में केंद्रीय जल परिवहन मंत्री के घर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बनी थी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजकांत मिश्र ने इसका प्रस्ताव दिया था। इसी के अनुरूप यह योजना अब अमलीजामा पहनने जा रही है। इसके अंतर्गत ईको फ्रेंडली वोट का संचालन होगा। इसमें स्थानीय नाविकों को भी शामिल किया जाएगा। उनकी वर्तमान नावों को ईको फ्रेंडली बनाने का भी विचार है।

गोकुल से वृंदावन तक विकसित होंगे 11 स्टेशन
यमुना जल मार्ग में 11 स्टेशनों को विकसित किए जाने का प्रस्ताव है, जिसमें वासुदेव वाटिका, गोकुल घाट, विश्राम घाट, कंस किला घाट, यमुना घाट, अक्रूर घाट, मथुरा घाट, देवराह बाबा घाट, के सी घाट, मांट रोड घाट, जुगल किशोर घाट शामिल रहेंगे।

गोकुल से वृंदावन तक जल मार्ग विकसित करने की योजना ब्रज पर्यटन विकास की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। यह योजना ब्रज में पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करेगी। ब्रज दर्शन को आने वाले श्रद्धालु यमुना के रास्ते गोकुल से वृंदावन तक जल परिवहन का लुफ्त उठा सकेंगे। इस परियोजना में ईको फ्रेंडली वोट संचालन होगा। इसी संदर्भ में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष मथुरा आए। बैठक के साथ उन्होंने साइट निरीक्षण भी किया।
श्याम बहादुर सिंह, सीईओ
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, मथुरा

Tags: #breaking news#cm yogi #yogi adityanath#dm mathura #cdo mathura#mathura news#mathura police #uppoolish#mathura vrindavan news#upbtvp mathura#Yamuna water route will start soon from Gokul to Vrindavantourism will increase
Previous Post

मथुरा के दो अलग अलग वार्डो में महापौर ने किये लाखो रु की धनराशि के निर्माण कार्यो का शुभारंभ

Next Post

हमारा पहला कदम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाना होगा : राहुल गांधी

Rajpath Mathura

Rajpath Mathura

Next Post
हमारा पहला कदम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाना होगा : राहुल गांधी

हमारा पहला कदम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाना होगा : राहुल गांधी

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

22665

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

8865

राया में किशोरी को भगा ले जाने वाले आरोपी युवक की गिरफ्तारी न होने पर हिंदूवादी संगठनों में उबाल

4917

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

4764
Free Aadhaar Update: आधार अपडेट करने की मुफ्त ऑनलाइन सुविधा एक साल बढ़ी

Free Aadhaar Update: आधार अपडेट करने की मुफ्त ऑनलाइन सुविधा एक साल बढ़ी

June 17, 2025
अखिलेश यादव का बड़ा एलान: इंडिया गठबंधन यूपी में मिलकर लड़ेगा विधानसभा चुनाव

अखिलेश यादव का बड़ा एलान: इंडिया गठबंधन यूपी में मिलकर लड़ेगा विधानसभा चुनाव

June 17, 2025
भारत-इंग्लैंड सीरीज के विजेता कप्तान को मिलेगा पटौदी पदक

भारत-इंग्लैंड सीरीज के विजेता कप्तान को मिलेगा पटौदी पदक

June 17, 2025
मथुरा में तीन नायब तहसीलदार सहित डेढ़ दर्जन लेखपालों के डीएम ने किए तबादले

मथुरा में तीन नायब तहसीलदार सहित डेढ़ दर्जन लेखपालों के डीएम ने किए तबादले

June 17, 2025

Recent News

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4106425
Views Today : 26384

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved