झारखंड में विपक्ष को एक और बड़ा झटका, चंपई सोरेन के बाद लोबिन हेम्ब्रम भाजपा में शामिल

रांची । विपक्ष को एक और बड़ा झटका लगा है। चंपई सोरेन के बाद अब लोबिन हेम्ब्रम ने भाजपा का हाथ थाम लिया है। बता दें, हाल ही में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विधायक लोबिन हेम्ब्रम को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था। गौरतलब है, 30 अगस्त को चंपई सोरेन ने झामुमो से इस्तीफा देने के बाद आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

चंपई सोरेन बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ यहां आयोजित एक समारोह में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। केंद्रीय मंत्री सिंह ने ‘टाइगर जिंदा है’ कहते हुए पार्टी में उनका स्वागत किया था। दरअसल, सोरेन झारखंड में ‘कोल्हान टाइगर’ के नाम से भी मशहूर हैं।