-मथुरा की उभरती प्रतिभाओं के कैट वॉक से बिखरा मंच पर जलवा
-दिल्ली, लखनऊ, आगरा व बरेली की मॉडलों ने की शिरकत
मथुरा। महानगर में बढ़ते फैशन क्रेज को देखते हुए इस क्षेत्र में अपना भविष्य संवारने में जुटीं प्रतिभाओं ने मंगलवार की रात रैम्प पर जमकर धमाल मचाया। मथुरा फैशन रनवे नाइट में जहां परंपरागत व आधुनिक परिधानों के एक से बढ़कर एक डिजाइनों ने लोगों को लुभाया वहीं उभरती मॉडलों के कैटवॉक ने दिल जीत लिया।
मंगलवार को सौंख अड्डा स्थित स्थानीय होटल में प्रगति बुटीक और सूरजमुखी फैशन स्टूडियो द्वारा आयोजित मथुरा फैशन रनवे नाइट का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशेष अतिथि के रूप में नरेन्द्र कुमार गर्ग, राष्ट्रीय लोकदल महिला विंग की प्रदेश सचिव सुचाता चौधरी, विप्रा क्लब की फाउंडर गुंजन शर्मा व अनूप शर्मा ने कहा कि फैशन रनवे नाइट का मथुरा में यह पहला आयोजन है जिसने फैशन डिजाइनिंग व मॉडलिंग के साथ-साथ मेकअप के क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाने वाले युवक-युवतियों के उत्साह को बढ़ाया है। इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए ताकि वर्तमान पीढ़ी अपना कैरियर संवार सके।
कार्यक्रम में छह दर्जन से ज्यादा दिल्ली, आगरा, बरेली, लखनऊ की मॉडलों के साथ मथुरा की मॉडलों ने विभिन्न परंपरागत और आधुनिक वस्त्रों में रेम्प पर कैटवॉक किया तो समूचा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। मथुरा फैशन रनवे नाइट में रीता चौधरी, जानवी शर्मा, अंजलि, शक्ति, आकांक्षा के डिजाइनर वस्त्रों को सबसे ज्यादा सराहा गया जबकि सपना ठाकुर, सीमा सिंह, प्रगति सिंह, परी, इशिका, तनिष्का उन्नति सिंह की मॉडलिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया। मथुरा फैशन रन नाइट में बच्चों ने भी डिजाइनर वस्त्रों के साथ नन्हे कदमों से कैट वॉक करके सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में समस्त मॉडल, डिजाइनर, मेकअप आर्टिस्ट लक्ष्मी मेकओवरऔर कोरियोग्राफर को अतिथियों ने ट्राफी प्रदान करके पुरस्कृत किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.