वृंदावन। भगवान श्री कृष्ण के 5251 वे जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद मथुरा महानगर और ग्रामीण के द्वारा देवराह बाबा घाट वृंदावन धाम यमुना जी पर 5251 दीप दान और फूल बंगला का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वृंदावन के संतजन कथा व्यास हिंदू संगठनों के साथ साथ हजारों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नाभा पीठाधीश्वर महंत सुतीक्ष्ण दास महाराज सुदामा कुटी के द्वारा की गई वही मंच का संचालन संत ज्ञानेंद्र द्वारा किया। आयोजक विश्व हिंदू परिषद महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल और ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनोद राघव द्वारा आए हुए समस्त साधु संतो और विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारियों का पटुका और भगवान श्री योगी राज का छाया चित्र भेट कर सम्मान किया गया। उसके उपरांत भजन संध्या का भव्य आयोजन हुआ। क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोहन सिंह ने सम्बोधित करते हुए हिंदू को एक जुट होने का आवाहन किया गया। उन्होंने कहा की अगर हिंदू जाति पांति को छोड़ कर अगर एक नही हुए तो बंगलादेश जैसा हाल होने में समय नहीं लगेगा। कार्यक्रम के समापन में विश्व हिंदू परिषद के समस्त पदाधिकारियों के द्वारा 5251 दीप प्रज्ज्वलित कर मां यमुना को समर्पित किए। मां यमुना के भव्य फूल बंगला और मां यमुना की गोद में बनाई गई भगवान श्री कृष्ण की भव्य कलाकृति को देख कर सभी पदाधिकारी और संतजनो का मन आनंदित हो गया।
कार्यक्रम में महंत राम स्वरूप ब्रह्मचारी महंत फूल डोल महाराज पीठाधीश्वर धर्माचार्य महंत बलराम दास महाराज उमा पीठाधीश्वर रामदेवनानंद महाराज महंत मदन मोहन दास महाराज राजेश सिंह प्रांत संगठन मंत्री मुकेश शुक्ला प्रांत सह संगठन मंत्री उमाकांत विभाग संगठन मंत्री योगेश गौतम जिला मंत्री बी.एल पांडेय जिला प्रचार प्रसार प्रमुख आदि पदाधिकारी और संत जन मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Prev Post