मथुरा। महानगर के सिविल लाइन क्षेत्र से प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक से भरा ट्रक नगर निगम की टीम द्वारा पकड़ा गया जिसमे लगभग 50 किलो प्रतिबन्धित पॉलीथिन ले जाई जा रही थी जिसको जब्त कर लिया तथा 45 हजार रु का जुर्माना वसूला गया।
नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देश पर नगर निगम मथुरा-वृन्दावन क्षेत्रान्तर्गत लगातार प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सहायक नगर आयुक्त श्रीमती कल्पना सिंह चौहान के निर्देश में सिविल लाइन क्षेत्र से एक छोटा ट्रक पकड़ा गया जिसमे लगभग 50 किलो प्रतिबन्धित पॉलीथिन ले जाई जा रही थी। टास्क फोर्स एवं सफाई निरीक्षक राजकुमार लवानिया द्वारा 45 हजार रु का जुर्माना वसूल किया गया तथा चेतावनी दी गयी है कि प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध निरन्तर कार्यवाही जारी रहेगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.