मथुरा। श्री कृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद की सुरक्षा में तैनात 15 वीं बटालियन आगरा के जवान ने सोमवार रात डेढ़ बजे रांची बांगऱ स्थित बैरक में सरकारी रायफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। बैरक में गोली चलने की आवाज से हडकंप मच गया। सूचना पर साथी कर्मियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये।
जानकारी के अनुसार जिला गौतमबुद्ध नगर नोयडा के पारसौल गांव के रहने वाले सुधीर मलिक पीएसी की 15वीं बटालियन आगरा में कांस्टेबल थे। सोमवार देर रात 2 बजे से मंगलवार सुबह 10 बजे तक ड्यूटी के लिए पीएसी जवानों का एक दल कैंप जाने के लिए रवाना हो रहा था। इसी दौरान भट्टा पारसौल निवासी पीएसी जवान सुधीर साथियों से अपनी बैरक से कुछ सामान लाने की बात कहकर चला गया। सुधीर बैरक में पहुंचा कि उसके कुछ देर बाद ही तेज आवाज आई। आवाज सुनकर मौके पर साथी जवान पहुंचे तो वहां सुधीर लहूलुहान हालत में पड़ा था। बेड पर उसे इस हालत में देखते ही साथी जवानों में हड़कंप मच गया।
इसके बाद दल नायक अमर सिंह, पीएसी जवान रॉबिन, अरविंद सिंह, दीपू चौधरी, रामवीर सुधीर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां इमरजेंसी में तैनात डॉ.एचएन प्रभाकर ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को दी गयी। सूचना पर सुबह पोस्टमार्टम गृह परिजन मौके पर पहुंच गये। अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एसपी सिटी डॉ.अरविंद कुमार ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बताया जा रहा है कि तीन वर्ष पूर्व सुधीर मलिक की शादी हुई थी। पत्नी को लेकर विवाद चल रहा था इसी से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.