मथुरा में 910 बूथों पर सुना गया ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण, स्वतंत्र देव रहे शामिल

मथुरा । भारतीय जनता पार्टी महानगर मथुरा द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण महानगर के 910 बूथों पर आयोजित किया गया। अट्टला चुंगी स्थित पार्षद कार्यालय बूथ संख्या-12 पर उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। प्रधानमंत्री के विचार समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति प्रेरित करते हैं।

महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक संदेशों को बूथ स्तर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि यह ‘मन की बात’ का 136वां मासिक एपिसोड था। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों और सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 26 जुलाई को देश के लिए गौरव का दिन बताया। कार्यक्रम में महामंत्री विनीत शर्मा, ललित गौतम, अंकुर गुर्जर, पूजा चौधरी, जितेन्द्र वार्ष्णेय रोनू, पार्षद प्रतिनिधि सतीश बघेल, प्राण बल्लभ दुबे, अवधेश गौतम, प्रशांत सारस्वत, प्रदीप शर्मा, योगेश गौतम, मुकेश सारस्वत, मुन्ना लाल निषाद, शशि शुक्ला, कंचन झा, अंकुर शर्मा, दीपक बघेल, मोतीलाल राठौर, ललित वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।