Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Epaper

Rajpath Mathura Rajpath Mathura - भारत सरकार एवम् उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त दैनिक समाचार पत्र मथुरा

  • ताज़ा ख़बरें
  • Epaper
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
Rajpath Mathura
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • सफाई कर्मियों की 6 सूत्रीय मांगों को लेकर लखनऊ में सौंपा ज्ञापन: ठेकेदारी प्रथा खत्म करने व 1.5 लाख रिक्त पद भरने की उठाई मांग

सफाई कर्मियों की 6 सूत्रीय मांगों को लेकर लखनऊ में सौंपा ज्ञापन: ठेकेदारी प्रथा खत्म करने व 1.5 लाख रिक्त पद भरने की उठाई मांग

संविदा कर्मियों के नियमितीकरण और ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर 'शहीद' के दर्जे की प्रदेश भर के वाल्मीकि समाज ने की वकालत

उत्तर प्रदेश
By Rajpath Mathura On Jul 25, 2026 30
उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष महेश काजू शनिवार को लखनऊ में ज्ञापन सौपते हुए।

 

​

 

लखनऊ (राजपथ ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के समस्त नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में कार्यरत सफाईकर्मियों तथा वाल्मीकि समाज के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी 6 सूत्रीय लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण हेतु एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में प्रमुखता से मांग की गई कि प्रदेश भर के स्थानीय निकायों में सेवानिवृत्ति के कारण खाली पड़े करीब 1,50,000 सफाईकर्मियों के पदों पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। इसके साथ ही वर्ष 2005 से संविदा पर कार्यरत समस्त सफाईकर्मियों को नियमानुसार अविलंब नियमित किया जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने मानव जीवन से जुड़ी सफाई व्यवस्था में ठेकेदारी प्रथा को तत्काल अवैध घोषित कर एक माह के भीतर समाप्त करने तथा अस्थायी कर्मियों को नियमित करने की मांग रखी। साथ ही, आउटसोर्सिंग पर कार्यरत ड्राइवरों का मासिक मानदेय ₹25,000 करने एवं उनका सामूहिक दुर्घटना बीमा कराने की बात भी कही।
​
मांग पत्र में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सफाईकर्मियों को सेना व पुलिस की तर्ज पर ‘शहीद सफाईकर्मी’ का दर्जा, आर्थिक सहायता और सम्मान देने की अपील की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री की पूर्व घोषणा के अनुरूप आउटसोर्सिंग निगम के तहत कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों के वेतन में पारदर्शी वृद्धि करने का आग्रह किया गया।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रान्तीय अध्यक्ष महेश काजू, कार्यवाहक प्रान्तीय अध्यक्ष मंजीत करौसिया, गणेश प्रसाद, अश्विनी कुमार, सुभाष गोस्वामी, आर.सी. वाल्मीकि, झांसी जिलाध्यक्ष अशोक प्याल, डॉ. एस.पी. सिंह, वरुण वाल्मीकि एवं राम सिंह वाल्मीकि सहित अनेक प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। मथुरा से इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए खेमचंद खेलो मौसा सेठ शरण आनंद विशाल चंदेल राम सिंह बाल्मीकि ललित चौहान राकेश खरे बंटी वृंदावन धर्मेंद्र सरस गब्बर नितिन चौधरी कुलदीप चौहान रविकांत आनंद राजवीर नेमी सेठ राम सिंह बाल्मिक नरेश चंदेल आदि लखनऊ पहुंचे।

#breaking news#cm yogi #yogi adityanath#google #google discover#Memorandum submitted in Lucknow regarding the six-point demands of sanitation workers; demands raised to abolish the contract system and fill 1.5 lakh vacant posts.
Rajpath Mathura 14364 posts 0 comments

Prev Post

गुरु पूर्णिमा मेला: मथुरा जंक्शन पर रेलवे की चाक-चौबंद व्यवस्था, 14 अतिरिक्त काउंटर और 6 स्पेशल ट्रेनें शुरू

Next Post

गुरु पूर्णिमा पर मथुरा जंक्शन पर गूंजी किलकारी: प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर महिला यात्री ने दिया बच्ची को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

You might also like More from author
उत्तर प्रदेश

कैबिनेट की मुहर: छाता में 200 करोड़ का इथेनॉल प्लांट, हजारों रोजगार की उम्मीद

उत्तर प्रदेश

बिना दवा स्वस्थ जीवन का संदेश लेकर आगे बढ़ रही जगत गुरुत्तम सेवा समिति

उत्तर प्रदेश

कोसी में हुई चोरी का सनसनीखेज पर्दाफाश: 7.126 किलो सोना और 11 लाख नकदी संग 2 महिलाओं…

उत्तर प्रदेश

युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो पहुंचीं आगरा, ताजमहल का किया दीदार

Prev Next
About Us

5680197
Views Today : 5620
Browse by Category
  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

© 2026 - Rajpath Mathura. All Rights Reserved.
Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.