टाटा मोटर्स का बड़ा दांव, लॉन्च हुई अल्ट्रा प्राइम और स्टारबस प्राइम बसें , EV से लेकर सीएनजी तक दिखा भविष्य

गांधीनगर । भारत की सबसे बड़ी कंपनी में से एक टाटा मोटर्स ने गांधीनगर में आयोजित प्रवास 5.0 इवेंट में अपनी नई पीढ़ी की पैसेंजर मोबिलिटी रेंज पेश कर दी है। बता दें कि कंपनी ने इस दौरान नई अल्ट्रा प्राइम और स्टारबस प्राइम बसों को लॉन्च किया जिनका फोकस बेहतर सुरक्षा, ज्यादा आराम और कम ऑपरेटिंग लागत पर है। इसके अलावा सीएनजी और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कई नए समाधान भी पेश किए गए जो इंटरसिटी, इंट्रासिटी, स्कूल, स्टाफ और लास्ट-माइल ट्रांसपोर्ट की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार हुई है।

ईवी, सीएनजी और प्रीमियम बसों पर टाटा का बड़ा फोकस
प्रवास 5.0 में टाटा मोटर्स ने एलपीओ 1620 सीएनजी, अल्ट्रा प्राइम एलपीओ 412, अल्ट्रा स्कूल 9/9 ईवी, मैजिक ईवी, विंगर प्लस और अल्ट्रा प्राइम आरई कान्सैप्ट जैसे मॉडल्स का प्रदर्शन किया था। वहीं नई अल्ट्रा प्राइम और स्टारबस प्राइम रेंज में बेहतर राइड क्वालिटी, कम शोर (एनवीएच), आधुनिक इंटीरियर और 29 एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इनमें ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आईटीएस) और रियर पार्किंग असिस्ट जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। इसके साथ ही मैजिक ईवी एक बार फुल चार्ज होने पर 120 किलोमीटर तक की रेंज देती है जबकि अल्ट्रा स्कूल 9/9 ईवी को स्कूल छात्रों की सुरक्षित यात्रा के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है।

क्या बोले टाटा मोटर्स के बिजनेस हेड?
जानकारी के लिए बता दें कि टाटा मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड (कमर्शियल पैसेंजर व्हीकल्स) श्री आनंद एस ने कहा, “‘प्रवास’ हमारे लिए फ्लीट ऑपरेटर्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से जुड़ने और देश भर में यात्रियों के ट्रांसपोर्ट की बदलती ज़रूरतों को बेहतर ढंग से समझने का एक अहम मंच रहा है। इस साल का हमारा शोकेस अलग-अलग तरह के इस्तेमाल के लिए ग्राहकों की ज़रूरतों की हमारी गहरी समझ को दिखाता है। चाहे वह कर्मचारियों का ट्रांसपोर्ट हो, घूमने-फिरने के लिए यात्रा हो, स्कूल ट्रांसपोर्ट हो या ‘लास्ट-माइल कनेक्टिविटी’ हो।

एलपीओ 1620 सीएनजी की कम ऑपरेटिंग लागत नई अल्ट्रा प्राइम रेंज की बेहतर सुरक्षा और आराम, और अल्ट्रा स्कूल 9/9 ईवी व मैजिक ईवी के ज़रिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विस्तार के साथ, हर सॉल्यूशन को ग्राहकों की किसी खास ज़रूरत को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। हमारे बड़े सर्विस नेटवर्क और सपोर्ट सिस्टम के साथ, ये प्रोडक्ट्स ग्राहकों को ज़्यादा से ज़्यादा अपटाइम पाने, ऑपरेटिंग लागत को बेहतर बनाने और यात्रा का शानदार अनुभव देने में मदद करते हैं, जिससे वे अपने बिज़नेस को मुनाफ़े के साथ बढ़ा सकते हैं।”

वहीं कंपनी का दावा है कि उसके पैसेंजर मोबिलिटी प्रोडक्ट्स को देशभर में फैले 4,600 से अधिक सेल्स और सर्विस टचपॉइंट्स का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही संपूर्ण सेवा 2.0 के जरिए 24×7 सहायता, मेंटेनेंस, स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता और फ्लीट मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं भी ग्राहकों को मिलेंगी। ऐसे में टाटा मोटर्स सिर्फ नए वाहन ही नहीं बल्कि एक मजबूत सर्विस इकोसिस्टम के जरिए कमर्शियल ट्रांसपोर्ट सेक्टर में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है।