पेड़ लगा कर नगर पंचायत चेयरमैन ने किया वन महोत्सव का शुभारंभ

गोवर्धन। गिरिराज तलहटी में पेड़ लगाकर नगर पंचायत अध्यक्षा प्रभा देवी ने वन महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वास्थ्य व स्वच्छ वातावरण के किए नागरिको से बढ़ चढ़ कर पेड़ लगाने का आह्वान भी किया।
वन विभाग गोवर्धन रेंज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभा देवी शर्मा, ने अर्जुन का पेड़ लगाकर वन महोत्सव का शुभारंभ किया। उपस्थित सभी लोगों ने जतीपुरा परिक्रमा मार्ग स्थित तलहटी में पेड़ लगाए। वन रेंज क्षेत्राधिकारी ओम राव ने बताया कि एक जुलाई से सात जुलाई तक वन महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें परिक्रमा मार्ग सहित जगह जगह पेड़ लगाए जाएंगे। सभी लोग बढ़ चढ़ कर पेड़ लगाए।
इस अवसर पर बच्चगांव प्रधान राधेश्याम ढोलकिया, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लम्बरदार, वन दरोगा आशीष सिंह, अतुल कुमार, ओमवीर सिंह, मुकेश कुमार आदि ने भी पेड़ लगाए।