IPO: लॉन्च हुआ सीएसएम टेक्नोलॉजीज का आईपीओ, 2 जुलाई को हो सकती है लिस्टिंग

नई दिल्ली । आईटी सॉल्यूशन प्रोवाइडर सीएसएम टेक्नोलॉजीज का 145.78 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर दिया गया। इस आईपीओ में 29 जून तक बोली लगाई जा सकती है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद 30 मार्च को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा, जबकि एक जुलाई को अलॉटेड शेयर डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयर दो जुलाई को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं। पहले दिन ये आईपीओ 26 प्रतिशत सब्सक्राइब हुआ है।

इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए 107 रुपये से लेकर 113 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 132 शेयर का है। इस आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स कम से कम 1 लॉट यानी 132 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए उन्हें 14,916 रुपये का निवेश करना होगा। इसी तरह रिटेल इनवेस्टर 1,93,908 रुपये के निवेश से अधिकतम 13 लॉट में 1,716 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले कुल 1,29,01,000 करोड़ नए शेयर बेचे जा रहे हैं।

इस आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए 40.79 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व किया गया है। इसके अलावा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 40.63 प्रतिशत हिस्सा और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (एनआईआई) के लिए 17.41 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व है। इसके अलावा कंपनी के कर्मचारियों के लिए 1.17 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व किया गया है। इस इश्यू के लिए कीनोट फाइनेंशिय सर्विसेज लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर बनाया गया है, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को रजिस्ट्रार बनाया गया है।