मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा द्वारा जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों—बलदेव, मांट और छाता—के 1356 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 134वां संस्करण सामूहिक रूप से सुना गया।
जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के तुरंत बाद सभी बूथों पर बूथ समिति की बैठकें आयोजित कर संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की गई।
जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन ने बूथ स्तर तक अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। ‘मन की बात’ के उपरांत प्रत्येक बूथ पर ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान की समीक्षा की गई।
बैठकों में पन्ना प्रमुखों के सत्यापन, लाभार्थी संपर्क अभियान को गति देने तथा सरल ऐप पर शत-प्रतिशत डेटा अपडेट सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर संपर्क करने के निर्देश दिए गए।
जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे का स्पष्ट संदेश रहा कि “बूथ जीता तो चुनाव जीता”, इसी उद्देश्य के तहत सभी 1356 बूथों को डिजिटल एवं जमीनी स्तर पर पूरी तरह सक्रिय किया जा रहा है।
कार्यक्रम में तीनों विधानसभाओं के प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.