मथुरा। थाना सुरीर पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी के जेवरात के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 29 मई 2026 को शाम करीब 7:40 बजे मुखबिर की सूचना पर नगला बरी की पुलिया के पास यमुना एक्सप्रेसवे से वीरसैन और कुलदीप उर्फ भोला को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी सुरीर बिजऊ गांव के निवासी हैं। गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से चोरी के विभिन्न सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए।
बरामद सामान में गले की कंठी, रानी हार, गले के सेट, मंगलसूत्र, टीके, चूड़ियां, नथ, नाक की लौंग, झुमकी, अंगूठियां, तगड़ी, पायल, कमरबंद, बिछुए सहित अन्य आभूषण शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बरामद माल की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सुरीर में दर्ज मुकदमा संख्या 103/2026 में धारा 305A, 317(2), 317(5) एवं 61(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पूछताछ में आरोपियों से चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक विकास, उपनिरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक विनीत दांगी तथा हेड कांस्टेबल सुमित की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.