मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची को संगठन के अंतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से महानगर कांग्रेस कमेटी मथुरा-वृंदावन द्वारा कृष्णा नगर स्थित एक होटल में बैठक एवं वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पंडित यतेन्द्र मुकद्दम ने की।
बैठक में पदाधिकारियों, मंडल, ब्लॉक और वार्ड अध्यक्षों को अंतिम मतदाता सूची वितरित करते हुए इसे बूथ स्तर तक पहुंचाने और वहां सत्यापन कराने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और प्रत्येक मतदाता तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
अध्यक्षता करते हुए पंडित यतेन्द्र मुकद्दम ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। हर बूथ अध्यक्ष तक सूची पहुंचाकर उसका भौतिक सत्यापन कराया जाएगा।
बैठक में सोहन सिंह सिसोदिया संजय शर्मा बिहारीकांत तिवारी, मदन मोहन शर्मा वीरेन्द्र सिंह सिसोदिया राहुल अरोड़ा राहुल चतुर्वेदी संदेश पाठक संदीप चड्ढा आशुतोष जेटली संजीव सक्सेना प्रकाश शर्मा विनोद आर्य लाल खान उस्मानी रामबाबू गुर्जर आशीष अरोड़ा महिपाल चौधरी पवन गुर्जर अभिषेक चतुर्वेदी सैयद साबिर राजकुमार गौतम दीपक पाराशर राहुल शुक्ला महेश शर्मा सुमित शर्मा चांद पहलवान अनमोल चतुर्वेदी गुल मुहम्मद खान नारायण सिंह ज्ञान सिंह चौधरी डॉ. नंदन, चंद्रमोहन जायसवाल चंद्रमोहन शर्मा (पिंटू) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.