मथुरा। शुक्रवार को मथुरा स्थित ब्रजबासी लैंड्स इन होटल में आईएमए मथुरा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नए सदस्यों के चयन के लिए चुनाव अधिकारी डॉ. अशोक अग्रवाल एवं डॉ. मनोज गुप्ता की उपस्थिति में चुनाव संपन्न कराए गए।
चुनाव परिणामों के अनुसार डॉ. बी.एस. गोयल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. राजीव मित्तल, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. मोहित गुप्ता एवं डॉ. वर्षा तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं डॉ. ललित वार्ष्णेय को सचिव तथा डॉ. सिद्धार्थ धनगर व डॉ. अनु गोयल को संयुक्त सचिव बनाया गया।
इसके अलावा अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गईं, जिनमें डॉ. शैफाली सिंगल, डॉ. मनिका भाटी (कल्चरल सेक्रेटरी), डॉ. अंशुल गोयल (इवेंट मैनेजर), डॉ. अंचल गोयल (साइंटिफिक सेक्रेटरी), डॉ. विश्वेंद्र (कोषाध्यक्ष), डॉ. प्रवीण गोयल (इंसीनरेटर इंचार्ज), डॉ. विपुल गोयल (बिल्डिंग इंचार्ज), डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. नेहा मित्तल (स्पोर्ट्स सेक्रेटरी), डॉ. हार्दिक जैन, डॉ. देवेंद्र अग्रवाल, डॉ. राघव कुमार, डॉ. एस.के. जैन (सेंट्रल रिप्रेजेंटेटिव), डॉ. प्रेम पाल भाटी, डॉ. सोभित गुप्ता, डॉ. अंकित अग्रवाल, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. दिलीप शर्मा, डॉ. विनय तिवारी, डॉ. रितिन गोयल, डॉ. पवन अग्रवाल, डॉ. एस.के. गुप्ता एवं डॉ. शिखा गुप्ता (स्टेट रिप्रेजेंटेटिव) शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और संगठन को आगे मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.