मथुरा । असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा शर्मा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गई टिप्पणी और प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में भाजपा सरकार पर दलित व पिछड़ों के प्रति नकारात्मक मानसिकता रखने का आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि पवन खेड़ा के खिलाफ कार्रवाई सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण है। कांग्रेस ने मांग की कि असम के मुख्यमंत्री सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा पार्टी सड़क से संसद तक आंदोलन करेगी।
इस मौके पर सर्व श्री पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि आदित्य तिवारी आरती चौधरी ललिता देवी गीता दिवाकर पुनीत बघेल गौरांग अग्रवाल रवि वाल्मीकि अश्वनी शुक्ला प्रवीण ठाकुर विपुल पाठक हरीश सारस्वत धीरज शर्मा शैलेन्द्र चौधरी प्रदीप सागर नरेंद्र शर्मा महेश चौबे बलवीर सिंह ठाकुर भगवान सिंह दीपक दीक्षित पंकज चौधरी अनिल खरे राजेश कुमार सुरेश शर्मा आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।