मथुरा। कस्बा राया में मंगलवार सुबह नारकोटिक्स टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडापोस्त से भरा एक ट्रक पकड़ लिया। राजस्थान से पंजाब जा रहे इस ट्रक को हाईवे कट पर घेराबंदी कर रोका गया।
सूचना के आधार पर पहुंची नारकोटिक्स टीम ने ट्रक संख्या पीबी 11 सीआर 6535 की तलाशी ली। जांच में ट्रक के अंदर केमिकल के बोरो के पीछे छिपाकर रखे गए करीब साढ़े तीन सौ किलो डोडापोस्त के छिलके बरामद हुए। इन छिलकों का इस्तेमाल अवैध रूप से नशीले पदार्थ बनाने में किया जाता है। कार्रवाई के दौरान टीम ने ट्रक चालक सहित कुल छह लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के पास से 65 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। यह संयुक्त कार्रवाई एएनटीएफ टीम भरतपुर और जयपुर की नारकोटिक्स टीम द्वारा की गई। टीम में निरीक्षक अमरसिंह और पूरनमल मीणा शामिल रहे।
समाचार लिखे जाने तक नारकोटिक्स टीम आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी हुई थी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.