मथुरा। थाना जैत क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बलात्कार और लूट के आरोपी से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से फरह निवासी आरोपी पवन घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त सीडी डीलक्स बाइक बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही करीब एक दर्जन संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
यह मुठभेड़ थाना जैत क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे स्थित सन सिटी कॉलोनी के पास हुई।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर पी.पी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पवन कुमार 17 मार्च को हरियाणा निवासी एक महिला को “अभय फौजी” नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर संपर्क में आया था। आरोपी ने महिला और उसके परिवार को फोन पर जान से मारने की धमकी देकर छटीकरा बुलाया।
इसके बाद आरोपी महिला को अपनी बाइक से राज गेस्ट हाउस, छटीकरा ले गया, जहां उसने पीड़िता के मोबाइल से अपने खाते में 15 हजार रुपये ट्रांसफर कराए, साथ ही 4 हजार रुपये नकद व कान के कुंडल लूट लिए। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसे छटीकरा पुल के नीचे छोड़कर फरार हो गया था।
पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। आज सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की, जहां मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.