मथुरा। जनपद के सीएमओ कार्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एंटी करप्शन टीम ने छापेमारी करते हुए विकलांग विभाग के बाबू शशिकांत को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि टीम ने सुनियोजित कार्रवाई के तहत बाबू को हिरासत में लिया और तुरंत अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई के बाद पूरे स्वास्थ्य विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही स्वास्थ्य विभाग के एक अन्य कर्मचारी को भी 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था, जिससे विभाग में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगातार सामने आ रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी होती जा रही हैं। कई बार कार्रवाई के बावजूद हालात में सुधार नहीं हो रहा है जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.