यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: मथुरा के ADM समेत कई PCS अधिकारियों के तबादले

​लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी में बदलाव करते हुए कई वरिष्ठ PCS अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। शासन द्वारा जारी ताजा सूची में अपर जिलाधिकारी (ADM) और उप जिलाधिकारी (SDM) स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

झांसी में उप जिलाधिकारी (SDM) के पद पर तैनात प्रदीप कुमार सिंह को अब गोंडा का नया उप जिलाधिकारी बनाया गया है।
​मथुरा में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के रूप में कार्यरत सुरेन्द्र कुमार को स्थानांतरित करते हुए कानपुर मण्डल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

जालौन में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात रहे वेद प्रिय आर्य को अब मथुरा में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की जिम्मेदारी दी गई है।

बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (BIDA), झांसी में विशेष कार्याधिकारी (OSD) के पद पर तैनात गुलाब सिंह को कुशीनगर का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है।