गणेश पहलवान हत्याकांड की साजिश रचने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में कस्बा गोवर्धन के व्यापार मंडल के गणेश पहलवान की हत्या की साजिश रचने वाले 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अपराधी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई सोमवार देर रात महमदपुर चौराहे के आगे भूतपूर्व चेयरमेन खेमचंद के खेत के पास की गई जहां पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बदमाश को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान कोई भी घायल नहीं हुआ।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर 02 मार्च 2026 को रात करीब 22.51 बजे पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। इसी दौरान वांछित अभियुक्त अन्नू उर्फ अनुराग पुत्र लक्ष्मीकांत निवासी दसविसा कस्बा व थाना गोवर्धन को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना गोवर्धन पर पूर्व से पंजीकृत मुकदमे के साथ-साथ मु0अ0सं0 102/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट में नया अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त अन्नू उर्फ अनुराग का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध थाना गोवर्धन में मु0अ0सं0 391/2024 धारा 115(2)/191(2)/191(3) बीएनएस, मु0अ0सं0 333/2025 धारा 115(2)/117(2)/351(3)/352 बीएनएस, मु0अ0सं0 11/2026 धारा 109(1)/61(2)/3(5) बीएनएस तथा वर्तमान में दर्ज मु0अ0सं0 102/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर थाना गोवर्धन, उपनिरीक्षक अजय वर्मा प्रभारी स्वाट टीम, उपनिरीक्षक हरेन्द्र मलिक, हेड कांस्टेबल हरिजेन्द्र सिंह, दुर्गविजय सिंह, अखिल प्रताप सिंह, कांस्टेबल रिंकू चौधरी, राहुल बाल्यान, रमन चौधरी, योगेश कुमार, आशुतोष तथा सुनील कुमार शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ जारी है तथा हत्या की साजिश से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है। जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।