मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने रविवार को सिविल लाइंस हिन्दू समिति द्वारा भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में संतों, वक्ताओं और मातृशक्ति ने एक स्वर में हिन्दू संस्कृति के संरक्षण, संस्कार निर्माण और सामाजिक एकता पर जोर दिया।
सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित कर सांस्कृतिक चेतना को जागृत करना रहा।
सम्मेलन की अध्यक्षता हरेन्द्र शर्मा शासकीय अधिवक्ता ने की। संघ की ओर से मुख्य वक्ता ओम गौड़ सह महानगर कार्यवाह रहे तथा राष्ट्रीय संत डा शैल बिहारी दास महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मातृशक्ति प्रदेश महामंत्री नम्रता गुप्त द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
मुख्य वक्ता ने पंच परिवर्तन के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी आचरण, कुटुंब प्रबोधन एवं सामाजिक समरसता पर विस्तार से अपने विचार रखे। संत डा शैल बिहारी दास महाराज ने हिन्दू धर्म व संस्कृति के प्रचार-प्रसार, गुरुकुल शिक्षा पद्धति द्वारा संस्कार निर्माण तथा बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिन्दुओं की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए हिन्दुत्व की एकता पर बल दिया। मातृशक्ति नम्रता गुप्त ने महिलाओं से अपने बच्चों को उत्तम संस्कार देने एवं शिक्षित करने का आह्वान किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झांसी की रानी नृत्य नाटिका, राजस्थानी लोक नृत्य, देशभक्ति गीत “जलवा” पर नृत्य तथा बालिकाओं द्वारा कृष्ण-राधा रूप में “रंग लेके खेलते” एवं “जहां-जहां राधा वहां जाएंगे मुरारी” पर मनभावन प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात राधा-कृष्ण एवं सखियों संग फूलों की होली खेली गई और भारत माता की आरती व महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में सहयोग एवं सहभागिता जनार्दन शर्मा सांसद प्रतिनिधि, आलोक मंगल संरक्षक, माधव उपमन्यु सचिव, हितेन्द्र सिंह चौधरी कोषाध्यक्ष, हेमेन्द्र भारद्वाज शासकीय अधिवक्ता, ब्रह्म कुमार दीक्षित, संजय चौहान, मुरलीधर शर्मा, दीपक तिवारी, धर्मेंद्र यादव, डा० रानी सिंह, निर्मला सोनी, डॉ. रेनू सिंह, दिनेशचंद्र पाण्डेय, जगन्नाथ त्रिपाठी, विजय बन्टा महानगर कार्यवाह, सचिन महानगर प्रचारक, मनोज कुमार नगर कार्यवाह, संजीव शर्मा, यतिन शर्मा, अनिल गर्ग, मनोज शर्मा, उमाशंकर शर्मा, राम कृष्ण, मनोज सिसौदिया, जयसिंह चौहान, रसना बैजल, कल्पना शर्मा, कंचन यादव, आभा शर्मा, पिंकी शर्मा, डौली शर्मा, अनिका, भूविका, नंदिता एवं एंजिल द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन राज कुमार उपाध्याय ने किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.