लठामार होली में भगदड़ टली, पुलिस बनी देवदूत — SSP ने बहादुर टीम को दिया ₹25 हजार इनाम
मथुरा । बुधवार को थाना बरसाना क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध लठामार होली के अवसर पर श्रीजी मंदिर में दर्शन व होली खेलने के लिए लाखों श्रद्धालु उमड़े। श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन हेतु जगह-जगह बैरियर व होल्डिंग एरिया बनाए गए थे। दोपहर 2 बजे मंदिर के पट बंद होने के बाद भीड़ को संजय वकील तिराहे पर रोका गया। करीब 4 बजे मंदिर के पट खुलने से पहले भीड़ का दबाव अचानक अत्यधिक बढ़ गया। जैसे ही बैरियर खोले गए, श्रद्धालु तेजी से आगे बढ़े और कुछ लोग भीड़ में गिर पड़े। स्थिति बेहद संवेदनशील हो गई।
इसी दौरान संजय वकील तिराहे पर तैनात पुलिस बल ने अपनी जान की परवाह किए बिना भीड़ में घुसकर मोर्चा संभाला। पुलिसकर्मियों ने तुरंत भीड़ को नियंत्रित किया, गिरे हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला और मार्ग को सुचारु कराया। उनकी तत्परता से कोई जनहानि या गंभीर चोट नहीं हुई। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
पुलिस कर्मियों के इस साहसिक व सराहनीय कार्य को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा पूरी टीम को ₹25,000 के पुरस्कार की घोषणा की गई। आज दिनांक 26.02.2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद रावत द्वारा थाना बरसाना पर टीम का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया और उत्साहवर्धन किया गया।
संजय वकील तिराहे पर तैनात पुलिस टीम का विवरण
प्र0नि0 चेतराम शर्मा – थाना महावन, मथुरा
निरी0 मुकेश मलिक – अपराध शाखा, एटा
उ0नि0 विषय कुमार – थाना महावन, मथुरा
उ0नि0 अरविंद – थाना बलदेव, मथुरा
उ0नि0 रोहताश – थाना नंगला खंगर, फिरोजाबाद
म0उ0नि0 निशिका – थाना महावन, मथुरा
हे0का0 1675 भानू प्रताप सिंह – थाना महावन, मथुरा
हे0का0 आनंद कुमार – थाना महावन, मथुरा
हे0का0 98 अखिलेश कुमार – थाना महावन, मथुरा
हे0का0 764 दिनेश कुमार – थाना महावन, मथुरा
हे0का0 1584 जयसिंह – थाना महावन, मथुरा
हे0का0 279 धनेश पाल सिंह – यूपी 112, मैनपुरी
हे0का0 305 मदन पाल सिंह – पेशी क्षेत्राधिकारी, फिरोजाबाद
का0 97 ए.पी. हरवीर सिंह – पुलिस लाइन, मैनपुरी
का0 144 ए.पी. रविंद्र सिंह – पुलिस लाइन, मैनपुरी
का0 213 अमित कुमार – एसजेपीयू, फिरोजाबाद
का0 339 सुमित चौधरी – न्यायिक सम्मन सैल, फिरोजाबाद
म0का0 1325 राधा – थाना महावन, मथुरा
म0का0 1134 आभा देवी – थाना गौधा, अलीगढ़
लठामार होली जैसे विशाल आयोजन में पुलिस की सूझबूझ और साहस ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। यह घटना बताती है कि त्योहारों की भीड़ में पुलिस की सतर्कता ही जनता की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल है।