ऑटो जगत में धमाका : उमा मोटर्स नेक्सा पर मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV ‘e-Vitara’ लॉन्च, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 550 KM
मथुरा । आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित उमा मोटर्स नेक्सा शोरूम में ऑटोमोबाइल जगत के एक नए युग का आगाज हुआ। मारुति सुजुकी की बहुप्रतीक्षित और पहली पूर्णतः इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘ई-विटारा’ (e-Vitara) का भव्य समारोह के बीच अनावरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी एवं उमा मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन चतुर्वेदी ने दीप प्रज्वलन व फीता काटकर किया।
लोकार्पण के अवसर पर ब्रजबिहार ग्रुप के ब्रह्मानंद चतुर्वेदी, ब्रिज हीरो के निदेशक विजय चतुर्वेदी, उमा मोटर्स के निदेशक गौरव चतुर्वेदी, पीयूष चतुर्वेदी एवं पार्थ चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान विस्टा आर्किटेक्ट्स के समर्थ चतुर्वेदी सहित शहर के प्रतिष्ठित उद्यमी और ऑटोमोबाइल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
उमा मोटर्स के निदेशक पीयूष चतुर्वेदी ने बताया कि ‘ई-विटारा’ मारुति सुजुकी की तकनीक और भरोसे का नया चेहरा है। इसकी प्रारंभिक कीमत: ₹10.99 लाख से ₹19.99 लाख तक (एक्स-शोरूम) हैं। एक बार फुल चार्ज होने पर यह लगभग 550 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। डीसी फास्ट चार्जर से मात्र 45 से 50 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज। 10.25 इंच टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा और वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो।
इस मॉडल में 40.5 किलोवाट-घंटा की उन्नत बैटरी दी गई है। साथ ही एलईडी हेडलाइट्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और स्मार्टफोन ऐप कंट्रोल जैसी सुविधाएं इसे भविष्य की कार बनाती हैं। लॉन्च के दौरान ही ग्राहकों में भारी उत्साह देखा गया। चोला फाइनेंस के डिविजनल मैनेजर मोहित, केनरा बैंक के डिविजनल मैनेजर मानस, सेल्स मैनेजर सौरभ भाटिया और दीपक चौधरी ने भी शिरकत की। जानकारों का मानना है कि ई-विटारा का आगमन पर्यावरण संरक्षण और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।